चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली और चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देवी मंदिर रोड स्थित ज्योति मार्केट में कार्यरत गणेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने बताया कि बुधवार रात चोर छत के रास्ते से उतरकर दुकान का पिछला शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखे 6-7 हजार रुपये नकदी व रेजगारी उठाकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहां पर एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी कर रहा है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।