फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रक्षाबंधन से पहले हादसे में घायल हुए जय भगवान ने तोड़ा दम, पत्नी गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले कैथल के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 26 अगस्त को एक सड़क हादसे में घायल हुए 55 वर्षीय जय भगवान शर्मा ने इजाल के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हैं और कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जय भगवान के बेटे नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की सुबह उनके माता-पिता बाइक पर गांव टीक से कुरुक्षेत्र स्थित जैन अस्पताल दवाई लेने जा रहे थे। नरवाना ब्रांच नहर पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पिता जय भगवान और मां सावित्री देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पड़ोसी अनिल कुमार ने राहगीरों की मदद से दोनों को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 27 अगस्त को शाम करीब 5 बजे उपचार के दौरान जय भगवान की मौत हो गई।
थाना केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू के अनुसार, घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में सावित्री देवी के सिर, दाहिने हाथ और अग्रभाग पर चोट दर्ज की गईं। जय भगवान के सिर, चेहरे, हाथों, कोहनी और घुटनों पर भी कई चोट थीं। चिकित्सकों ने दोनों को बयान देने के लिए अनफिट बताया, क्योंकि सावित्री देवी अभी भी बेहोश हैं।
विज्ञापन

-


वाहन चालक की तलाश जारी : सुरेंद्र सिद्धू
थाना प्रभारी केयूके सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने जय भगवान के बेटे नरेंद्र के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 125 (ए) और 106 के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें