फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जगराव मंडी ने जीता पिहोवा क्रिकेट कप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में जगराव मंडी ने धनोदा इलेवन को 10 रन से हराकर जीत हासिल की। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदीप को फाइनल मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 1 लाख 15 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर धनोदा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जगराव मंडी के बल्लेबाजों ने चार ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में धनोदा की टीम निर्धारित चार ओवर में 49 रन ही बना सकी और खिताबी मुकाबला 10 रन से गंवा बैठी। जगराव मंडी की ओर से प्रदीप ने 16 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली। धून्ना ने भी आठ गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की सहायता से 23 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। धनोदा की ओर से मनीष ने एक ओवर में 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनोदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम लगातार दबाव में रही और चार ओवर में 49 रन ही बना सकी। धनोदा की ओर से बिजली ने 14 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए, जबकि जशन ने आठ गेंदों में दो छक्कों की सहायता से 13 रन का योगदान दिया। जगराव मंडी की ओर से प्रदीप ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें