फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जगबीर दुगारी प्रधान व माम चंद मुकरपुर बने अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। अनाजमंडी पिपली में कार्यवाहक प्रधान मामचंद मुकरपुर व मोहन लाल की अध्यक्षता में आढ़तियों की एक बैठक हुई। बैठक में मंडी के आढ़तियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। बैठक में अनाजमंडी में नई आढ़ती एसोसिएशन को लेकर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद मामचंद मुकरपुर व मोहनलाल ने सर्वसम्मति से कलीराम ट्रेडिंग के मालिक जगबीर दुगारी को मंडी में नई एसोसिएशन का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जबकि अन्य आढ़तियों ने मामचंद मुकरपुर को मंडी का अध्यक्ष बनाया गया। मंडी में नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने मंडी के सभी आढ़तियों का आभार जताया।
विज्ञापन


प्रधान जगबीर दुगारी ने कहा कि वे मंडी में सभी आढ़तियों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा मंडी की जो भी जायज मांगें होंगी उनको प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाकर समाधान करवाने का काम किया जाएगा। चेयरमैन मामचंद मुकरपुर ने कहा कि खरीद एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करके गेहूं की खरीद को लेकर मंडी के आढ़तियों को बारदाने व गेहूं उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी के सभी आढ़तियों से विचार विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजीव गोयल, सतीश मथाना, सतबीर नैन, राहुल शर्मा, अजय सैनी, रामकुमार, पवन कुमार गर्ग, मोहित गर्ग, जरनैल सिंह, रणजीत बोड़ला, अमृत गर्ग, लाभ सिंह, जितेंद्र कौशिक सहित अनेकों आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें