गांव ज्योतिसर में बिजली के मीटर बाहर लगाए जाने पर महिलाओं ने कुरुक्षेत्र पिहोवा मार्ग पर बुधवार को जाम लगा दिया। गांव की महिलाओं के साथ ग्रामीण भी सड़क पर जुट गए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जाम लगाने के कारण कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर वाहनों की लंबी वाहनों की कतारें लग गई।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी उनके घरों पर लगे बिजली के मीटरों को बाहर लगा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि बिजली के मीटर घर से बाहर लग गए और किसी ने कोई नुकसान कर दिया तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों खास कर महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर केयू थाना सुरेन्द्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को जाम खोलने का अनुराध किया लेकिन महिलाओं ने उनकी एक न सुनी और करीब आधा घंटा जाम लगाए रखा। काफी मिन्नतें करने के बाद महिलाएं जाम खोलने के लिए मान गई और बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर आश्वासन देने के लिए बुलवाया और बाहर मीटर न लगने की बात पर ही ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामिणों ने चेतावनी दी कि यदि फिर से निगम अधिकारियों ने मीटर लगाने की योजना बनाई तो वे दोबारा से जाम लगा देंग। जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी।
महिला पुलिस की एक भी जवान न पहुंची मौके पर
ज्योतिसर पर महिलाओं के जाम की सूचना मिलते ही पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन एक भी महिला पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं बुलाई गई, जबकि जाम लगाने वाली ज्यादातर महिलाएं ही थी। महिला पुलिस मौके पर न होने पर केयू थाना प्रभारी ने ही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।