कुरुक्ष्ाेत्र विश्वविविद्यालय
- फोटो : ku logo
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विधि संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. राजकुमार गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ताओं को जहां वस्तु व सेवाओं में विकल्प मिलने लगे हैं वहीं इसी वजह से उनका शोषण भी होने लगा है। उपभोक्ता आज निर्माता की छल व धोखा प्रथा के कारण ठगा महसूस करने लगा है। अत: ये कानून का फर्ज बनता है कि वो उसको संतुष्ट व उसकी समस्याओं का सही समय पर व शीघ्र निपटान करें। इसी दिशा में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक मील का पत्थर साबित हुआ है।
संस्थान के प्राध्यापक डॉ. रमेश कुमार सिरोही ने छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह हर विधि छात्र का कर्तव्य बनता है कि वो इन अधिकारों व हकों के बारे में अन्य लोगों को भी अवगत कराएं व जागो ग्राहक जागो के नारों को बुलंद करें। प्राध्यापक डॉ. मंजिदर गुलयानी, डॉ. कर्मदीप सैनी ने भी छात्रों से अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. सतंलाल निर्वाण, डॉ. जयकिशन भारद्वाज, डॉ. तृप्ति, डॉ. जापान सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।