फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता से जोड़ने को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में बैठक करते समिति तथा जीओ गीता के पदा​धिकारी एवं सदस्य। स्व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा समिति और जीओ गीता कुरुक्षेत्र की बैठक गीता ज्ञान संस्थानम् में हुई। बैठक में 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक होने वाली गीता सम्मान यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के गठन और जिम्मेदारियों का निर्धारण हुआ। मासिक सामाजिक व आध्यात्मिक प्रकल्पों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी विमर्श किया गया।
विज्ञापन

गीता पाठ, सत्संग, युवा जागरूकता कार्यक्रम, महिला सहभागिता और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। पुरुषोत्तम मास के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और अधिकाधिक लोगों को गीता से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विभिन्न नगरों में गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ाने पर भी जोर दिया। सदस्यों ने सुझाव प्रस्तुत करके समिति के कार्यों को प्रभावी बनाने के बारे में मंथन किया।
प्रधान डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि समाज में गीता के संदेश का व्यापक प्रसार करके पुण्य का भागीदार बनना है। इस अवसर पर विजय नरूला, अशोक अरोड़ा, धीरज वालिया, राजेंद्र सिंगला, डॉ. सुरेश, धर्मपाल, सुशील खुराना, केके कौशल, रमाकांत, विजय बवेजा, पवन गुंबर, जोगिंद्र शर्मा, रविंदर, साहब सिंह और भजन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में बैठक करते समिति तथा जीओ गीता के पदाधिकारी एवं सदस्य। स्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें