फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रशिक्षण में बताए रक्तस्राव रोकने, पट्टी बांधने और प्राथमिक उपचार के तरीके

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि में कार्यशाला के तहत एकजुट ​शिक्षक तथा स्वयंसेवी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में वेल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत यूथ रेडक्रॉस विषय पर विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रेडक्रॉस समन्वयक प्रो. डीएस राणा ने कहा कि जनकल्याणकारी संगठन मानवता और सेवा के आधार पर विश्व के 192 देशों में कार्य कर रहा है। रेडक्रॉस से जुड़कर विद्यार्थी न केवल समाजसेवा कर सकते हैं बल्कि व्यक्तित्व का वैश्विक विस्तार भी कर सकते हैं। प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सीखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. रीटा ने कहा कि आत्मविश्वास और प्रबंधन क्षमता ही व्यक्ति को विशिष्ट बनाती है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। प्रातः कालीन सत्र में आईआईएचएस की रेडक्रॉस काउंसलर प्रो. निरुपमा भट्टी के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रॉस क्लैपिंग, प्रार्थना व झंडा गीत का अभ्यास कराया गया। काउंसलर डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शिविर के पहले दिन 130 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।
प्रथम तकनीकी सत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रमेश चौधरी ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी की ट्रेनिंग ऑफिसर अंजू कश्यप ने फर्स्ट एड प्रशिक्षण के अंतर्गत रक्तस्राव रोकने, पट्टी बांधने और प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों बारे बताया। प्रो. पूनम, डॉ. मंजू नरवाल, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष एवं डॉ. अभिलाषा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पंजीकरण, अतिथि सत्कार एवं स्वागत व्यवस्था का सफल संचालन किया। इस अवसर पर मंगेश, निकिता, मोहित, तविंदर, संजना, ईशू और वर्षा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें