फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर पड़ीं फुहारें, चार डिग्री तक लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में सोमवार को सावन की फुहारें दिन भर चलती रही, जिससे न केवल मौसम सुहावना बना रहा बल्कि तापमान भी चार डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही अगले दो दिन भी बारिश का मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

यह दूसरा मौका है जब सावन माह में किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। शुरूआत में ही झमाझम बारिश हुई थी लेकिन पिछले करीब 15 दिन से बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही थी। दिन भर कड़ाके की धूप और परेशानी बढ़ा रही थी। बारिश न होने का असर धान की फसल पर भी दिखाई देने लगा था तो किसानों की चिंता बढ़ने लगी थी। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार करने लगे थे। लेकिन सोमवार की सुबह ही बारिश हुई। हालांकि उम्मीद के अनुसार नहीं हुई लेकिन दिन भर कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी जारी रही। वहीं रात व मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई।
गांव जोगनाखेड़ा के किसान दयाल सिंह व बचना राम का कहना है कि इस समय धान की फसल के लिए बारिश की सख्त जरूरत है। जिससे उसकी उत्पादकता पर असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें