फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य : शांतनु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिनके आधार को बने 10 वर्ष से अधिक का समय हो गया है, उन्हें अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना चाहिए। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार में आगामी 14 सितंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। ऐसे में निवासी खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर निशुल्क है, वहीं आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें