पिहोवा। भारत विकास परिषद भवन में निरोगी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. परमजीत व उनकी टीम में मीना, एएनएम पूजा रानी, बेबी, कर्मजीत सैनी, शेरसिंह, लैब टेक्नीशियन हरदीप सिंह ने मरीजों की निशुल्क जांच की। साथ ही निशुल्क टेस्ट और दवाइयां भी वितरित की।
भाविप के अध्यक्ष ज्ञान भूषण पपनेजा ने कहा कि भाविप का मुख्य उद्देश्य जनसेवा, समाजसेवा है। समय-समय पर गरीब विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, जूते, मेडिकल कैंप सहित अनेक समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसके साथ अनेक त्योहारों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर अजय रोहिल्ला, राकेश खुराना, चंद्रगुप्त मंगला, चंद्र प्रकाश वर्मा, बलविंद्र सैनी, मेघराज गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग, रामविलास, निपुण गर्ग, पार्थ गर्ग, नंदिनी गर्ग सभी ने सहयोग अर्पित किया। संवाद