फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में ईशी और युगल वर्ग में हेमा और पलकन की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय गर्ल्स ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता एनआईटी के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई, जिसमें एकल और युगल वर्ग में करीब 50 खिलाड़ियो ने भाग लिया।
विज्ञापन


एकल और युगल वर्ग में पूल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनके बाद सेमी फाइनल और फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। एकल वर्ग के फाइनल मैच में ईशी और रितिका के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ईशी ने 15-9, 15-8 के अंतर जीत हासिल की। युगल वर्ग में हेमा और पलकन की टीम ने शानदार समन्वय का प्रदर्शन करते हुए रितिका और मेघना की टीम को 15-12, 15-11 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज प्रोफेसर डॉ. पीसी तिवारी ने खिलाड़ियों के साहस और जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इसलिए सभी को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. सारिका जैन, खेल अधकारी लेफ्टिनेंट शाहबुद्दीन सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें