फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आवक और उठान प्रभावित, वीरवार को महज एक फीसदी ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक के साथ-साथ अब उठान की रफ्तार पर भी ब्रेक लगने लगा है। धान खरीद सीजन लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐसे में मंडियों में पीआर धान की आवक बेहद कम रह गई है। वहीं, वीरवार को खरीद किए गए धान में से महज एक फीसदी धान का ही उठान हो पाया। इससे मंडियों में उठान की गति काफी धीमी नजर आई।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक कुल 8 लाख 84 हजार 173 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 2077 करोड़ 63 लाख 27 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, खरीदे गए धान में से अब तक 8 लाख 52 हजार 786 एमटी धान का उठान हो चुका है। हालांकि, खरीद और उठान के आंकड़ों में अभी अंतर बना हुआ है।

थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि धान खरीद सीजन अब करीब 98 फीसदी तक निपट चुका है। मंडियों में अब पीआर धान की आवक बेहद कम हो गई है। सीजन के अंतिम दौर में पहुंचने के कारण खरीद प्रक्रिया भी लगभग समाप्ति की ओर है। इसके साथ ही मंडियों में धान की आवक कम होने का असर उठान की गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें