फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ दे रही कोरोना संक्रमण के फैलाव को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर सहित सभी कस्बों के बाजारों में उमड़ रही भीड़ कोरोना संक्रमण के फैलाव को न्योता दे रही है। विशेषज्ञ बार-बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बारे सचेत कर रहे हैं, बावजूद इसके बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं 25 फीसदी लोग मास्क नहीं पहन रहे। हालात ऐसे रहे तो पता नहीं कितने लोग संक्रमित होंगे ?
वहीं सोमवार को कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मात्र 28 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव गांव समालखा निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, आकाश नगर कुरुक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और गांव सुरखपुर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 317 तक पहुंच गया है। अच्छी खबर ये है कि पिछले करीब 15 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है और कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब तक जिलेभर में 21544 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 20619 लोग कोरोना को हरा चुके है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से को हराने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस जिले के नागरिक कोरोना को हराने में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है, जिसके परिणाम स्वरूप इस जिले में कोरोना रिकवरी का आंकड़ा बढक़र 95.71 फीसदी पर पहुंच चुका है। सोमवार को एक ही दिन में 123 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए है। जिले में कोरोना सैंपल पॉजिटिव दर का आंकड़ा, 6.11 फीसदी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कुरुक्षेत्र में इस समय महज 608 मरीज ही एक्टिव है। इनमें से 40 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल, 118 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 450 मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 823 संदिग्ध मरीजों का कोरोना सैंपल लिया है। इन सैंपलों को विभाग ने जांच के लिए लैब में भेज दिया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 353195 सैंपल एकत्रित कर चुका है। इनमें से 330828 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 317 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें