कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी को निमंत्रण देते महंत जगन्ना
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी से मुलाकात की। उन्हें श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में आगामी माह आयोजित होने वाले ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।
महंत ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव में आने के लिए भी आग्रह किया। महंत से जानकारी लेने के उपरांत सुमन सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के भक्त ऋषि मारकंडेय का भव्य एवं विशाल प्राकट्योत्सव आयोजित किया जाता है। करीब एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले विशाल प्राकट्योत्सव की तैयारियां अभी से प्रारंभ हो चुकी हैं।