फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद अनाजमंडी में नमी की आड़ में कटौती की जांच शुरू, 60 आढ़तियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। धान खरीद का सीजन 15 नवंबर को पूरा हो गया है लेकिन अब नमी की आड़ में कटौती को लेकर जांच शुरू हो गई है, जिसकी आढ़तियों पर गाज गिर सकती है। हालांकि अधिकतर अनाजमंडियों में नमी की आड़ में कटौती के आरोप पूरे सीजन के दौरान लगते रहे हैं लेकिन अब शाहाबाद अनाजमंडी प्रशासन ने इसमें गंभीरता दिखाते हुए बड़ा एक्शन लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन

न केवल आढ़तियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण के लिए कहा जा रहा है बल्कि उनका लेखा-जोखा भी खंगाला जाएगा। इसके लिए मंडी प्रशासन ने बकायदा टीमें गठित की है तो वहीं गत 14 नवंबर को पहली बार में 60 आढ़तियों (कमीशन एजेंट) को नोटिस देकर आज सोमवार तक जवाब देने को कहा है। वहीं यह जांच पूरी होने के बाद फिर अन्य आढ़तियों को भी नोटिस दिया जाएगा। हालांकि मंडी प्रशासन के पास किसी किसान की ओर से व्यक्तिगत तौर पर इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन भाकियू चढूनी गुट के प्रवक्ता राकेश बैंस ने न केवल यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था बल्कि इस संबंध में मंडी प्रशासन को शिकायत देकर गंभीरता से जांच की मांग भी की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा नमी की आड़ में कटौती न काटे जाने को लेकर दिए निर्देशों का भी हवाला दिया था। वहीं मंडी प्रशासन ने दोनों आढ़ती एसोसिएशन के साथ इस मुद्दे पर पिछले दिनों बैठक भी की थी।


लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी संभव : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार का कहना है कि किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस की शिकायत के आधार पर यह जांच शुरू की गई है और पूरी मंडी के आढ़तियों का लेखा जोखा जांचा जाएगा तो वहीं सभी को नोटिस भी दिए जाएंगे। पहले तौर पर 60 को नोटिस दिए हैं। जांच के लिए कमेटी बनाई है, जो उन्हें रिपोर्ट देगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। ऐसे में दोषी पाए जाने पर संबंधित आढ़ती का लाइसेंस रद्द हो सकता है तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यहां तक कि कानूनी कार्रवाई के तहत मामला दर्ज भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें