फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विषय विशेषज्ञ देंगे स्किल सेंटर में कॅरिअर बनाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कुशल भारत-कौशल भारत अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में नए छात्रों के लिए रोप-इन सत्र शुरू हुआ। सप्ताह भर चलने वाला यह सत्र नए प्रवेश पाने वाले छात्रों को इंटर एक्टिव गेम्स, परामर्श, पाठ्यक्रम अपडेट और तकनीकी चर्चाओं के माध्यम से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत स्किल से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्रों को रोजगार के अवसरों और भविष्य के कौशल विकास के महत्व के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से कृष्मन सिंह सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम से कोर्स में प्रवेश पाने वाले युवाओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके चुने हुए पाठ्यक्रम डिजिटल कौशल, एआई और एमएल, वेल्डिंग, सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम टीपीईएस से वैश्विक कॅरिअर के द्वार कैसे खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के दौरान छात्र आकर्षक गतिविधियों, प्रेरक सत्रों और कॅरिअर-केंद्रित चर्चाओं में भाग लेंगे। जो आत्मनिर्भरता, रोजगार और सशक्तीकरण की यात्रा की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें