फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: इस बार इंडोनेशिया में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सीएम सैनी ने की घोषणा

Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

इस साल 12 से 14 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में की। 
विज्ञापन
सीएम सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में इस साल 12 से 14 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में इंडोनेशिया के बाली में वैश्विक गीता पाठ, गीता सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में इंडोनेशिया के बाली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की घोषणा की।

विज्ञापन


स्वामी ज्ञानानंद ने इंडोनेशिया में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष किसी न किसी देश के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार इंडोनेशिया के बाली शहर में इसका आयोजन किया जाएगा। जहां भगवान गरुड़ की विशाल प्रतिमा स्थापित है, उसी जगह बाली से इंडोनेशिया में गीता ज्ञान का प्रचार होगा। वहां पर भारत की संस्कृति गीता का भव्य उत्सव होगा, जो हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है। भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति के उत्थान के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि से अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था। उसी धर्मक्षेत्र से स्वामी ज्ञानानंद गीता को विश्वभर में फैलाने का काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने नकारा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने नकार दिया है। अब पंजाब की बारी है। पंजाब के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। पंजाब में आप पार्टी ने चुनावों में महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। हमने हरियाणा में 2100 रुपये देने का संकल्प किया था जिसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये भी तय कर दिए हैं। इसकी योजना भी बनकर तैयार है और जल्द ही इस राशि को महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Manisha Death Case: शिक्षिका मौत मामले में सीएम सैनी ने दिया बयान, कहा- मनीषा ने दुकान से खरीदा था कीटनाशक
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें