फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: बॉलीवुड के फिल्मी कलाकार भर रहे रंग, ये भी देंगे खास प्रस्तुति

Sat, 22 Nov 2025 09:05 AM IST
नवीन दलाल सेवा सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

महोत्सव में पिछले वर्ष ही मैंने प्यार किया फिल्म से अभिनय के कॅरिअर की उड़ान भरने वाली प्रख्यात अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी नृत्य ड्रामा किया था जिसे देख दर्शक गदगद हो उठे थे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जहां देश के विभिन्न राज्यों की लुप्त होती लोक संस्कृति को संजीवनी दे रहा है। वहीं महोत्सव का स्तर बढ़ने के बाद बॉलीवुड फिल्मी कलाकार भी इसमें रंग जमाने लगे हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान अनेक प्रख्यात फिल्मी अभिनेता व अभिनेत्री अपनी-अपनी प्रस्तुति का जलवा दिखा चुके हैं। इस बार प्रख्यात अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे अपने अभिनय से रंग जमाएंगी।

विज्ञापन


महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के पहले ही दिन गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से अपनी नृत्य नाटिका के जरिये भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को प्रस्तुत कर खास संदेश देंगी। उनकी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका बेहद पसंद की जाती है। पिछले वर्ष ही रिलीज हुए उनके भक्ति भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया काफी प्रचलित हुआ।

महोत्सव में अभी तक बॉलीवुड के ये कलाकार दिखा चुके अभिनय
महोत्सव में पिछले वर्ष ही मैंने प्यार किया फिल्म से अभिनय के कॅरिअर की उड़ान भरने वाली प्रख्यात अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी नृत्य ड्रामा किया था जिसे देख दर्शक गदगद हो उठे थे। इससे पहले 2019 में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की थी जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। यही नहीं 2016 में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी महोत्सव में द्रौपदी नृत्य की प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 2024 में प्रख्यात फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने महोत्सव में हमारे राम नाटक प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने रावण के जटिल चरित्र को चित्रित किया और दिखाया कि रावण सिर्फ एक खलनायक नहीं बल्कि एक विद्वान, शिव भक्त और तपस्वी भी था। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य के भीतर राम और रावण दोनों हैं और यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किसे प्राथमिकता देता है।

ये भी देंगे खास प्रस्तुति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें