संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में 16 एवं 17 अक्टूबर को इंटरनेशनल एनीमेशन डे का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल एनीमेशन डे के दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ग्राफिक्स एंड एनिमेशन के विद्यार्थियों की रचनात्मकता प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इसके तहत विद्यार्थी 2डी एनिमेशन, 3डी एनिमेशन, आर्ट प्रदर्शनी, रील मेकिंग, शार्ट एनीमेशन फिल्म, फेस पेंटिग, हैंडमेड पोस्टर, डिजिटल पोस्टर, एक्परिमेटल आर्ट, मिस क्रिएशन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किरा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। करेगे। कार्यक्रम का संयोजन ग्राफिक्स एंड एनिमेशन कोर्स के सहायक प्रो. राहुल अरोड़ा और सहायक प्रो. मोनिका दुआ संयुक्त रूप से करेंगे।