फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराज्यीय बस अड्डे की परियोजना को लगेंगे पंख, मिली मंजूरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले आठ वर्षों से फाइलों में अटकी पीपीपी स्कीम के तहत पिपली में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डे की महत्वाकांक्षी परियोजना अब धरातल पर आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

परियोजना के लिए अब प्रशासनिक अनुमति मिली है जिसके कारण संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ समय के दौरान इस परियोजना पर कार्य शुरू होगा।
फाइलों में अटकी इस परियोजना पर अमर उजाला 7 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित कर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। परियोजना के अनुसार 125 करोड़ रुपये की लागत से वातानुकुलित बस स्टैंड बनेगा। पिपली में करीब 10 एकड़ चार कनाल और 19 मरले भूमि पर प्रस्तावित इस अंतरराज्यीय बस अड्डे का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह बस अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण न केवल हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बस अड्डे में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं : प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इनमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विशाल पार्किंग व्यवस्था, सुंदर पार्क, आधुनिक बस टर्मिनल, डबल एंट्री गेट, प्रतीक्षालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं के जरिये यात्रियों को न केवल आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा बल्कि पिपली क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र। पिपली बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें