फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थाने का रिकॉर्ड दुरुस्त रखने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस उप-अधीक्षक शाहबाद ने सोमवार को थाना बाबैन का निरीक्षण किया। साथ ही डीएसपी रणधीर सिंह ने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएसपी ने थाना बाबैन की सफाई व्यवस्था की जांच कर थाने का रिकॉर्ड भी जांचा। कर्मियों को थाना का रिकॉर्ड दुरुस्त हालत में रखने बारे जानकारी दी।
विज्ञापन




डीएसपी ने थाना क्षेत्र की ईआरवी डायल-112 गाड़ियों का भी निरीक्षण किया। गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों से आपात और काॅल आने की स्थिति से निपटने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि डायल-112 हरियाणा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस सर्विस से नागरिकों को तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त हो रही है। साथ ही थाने में अपनी फरियाद लेकर आए लोगों से भी डीएसपी रणधीर सिंह ने बातचीत की। उन्होंने महिला विरुद्ध होने वाले अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना बाबैन प्रभारी विशाल, बलबीर दत्त सहित कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें