कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ रविवार को आरके सदन में हुआ। शिविर में 12 संबंधित महाविद्यालयों व शिक्षण विभागों के लगभग 110 स्वयंसेवक अपने वाईआरसी काउंसलरों सहित भाग ले रहे हैं। शुभारंभ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और निःस्वार्थ भाव से रेडक्रॉस के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के राज्य समन्वयक डॉ. रोहित शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता और एनआईटी कुरुक्षेत्र के भौतिकी विभाग के प्रो. अश्वनी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डीएस राणा ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस शिविर का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं बल्कि युवाओं में करुणामय और जिम्मेदार नेतृत्व का निर्माण करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और निःस्वार्थ भाव के साथ रेडक्रॉस के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता मुख्य अतिथि प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि रेडक्रॉस आंदोलन सीमाओं से परे सेवा की सच्ची मिसाल है। विद्यार्थियों को समाज, राष्ट्र और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रो. अश्वनी ने कहा कि वास्तविक शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब उसमें मानव सेवा का समावेश हो। विद्यार्थियों से सहानुभूति, सहयोग और दृढ़ता जैसी मानवीय गुणों को विकसित करने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता डॉ. रोहित शर्मा ने रेडक्रॉस आंदोलन के इतिहास और वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला। पांच दिन तक प्रशिक्षण सत्रों में प्रथम उपचार, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक स्वास्थ्य, नेतृत्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
कुरुक्षेत्र। स्वयंसेवकों को संबोधित करते कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डीएस राणा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। स्वयंसेवकों को संबोधित करते कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डीएस राणा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। स्वयंसेवकों को संबोधित करते कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डीएस राणा। स्वयं