पिहोवा। कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरिया में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) और एंटी सेक्सुअल हरासमेंट समिति की ओर से छात्राओं के लिए डॉक्यूमेंट्री गतिविधि का आयोजन किया गया। यह गतिविधि आत्म-सुरक्षा पर आधारित थी। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सशक्त बनाना था। प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार ने छात्राओं को आत्म रक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आत्म सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
आईसीसी समिति की संयोजिका प्रो. गीता और एंटी सेक्सुअल हरासमेंट समिति की संयोजिका डॉ. मोनिका ने छात्राओं को आत्म-सम्मान, आत्म रक्षा और आत्म-निर्भरता के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। यह गतिविधि छात्राओं में आत्म-विश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई। कार्यक्रम में दोनों समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे।