फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में औषधि के प्रयोग व गुणों की दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशा विरोधी अ​भियान में जागरूक करते विशेषज्ञ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से मंगलवार को जिले के तीन स्थानों पर नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य श्रमिक वर्ग व ग्रामीण क्षेत्र के आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने शिविर का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

शिविर में जानकारी दी गई कि गिलोय, आंवला, तुलसी, एलोवेरा व अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधे स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी हैं। इनका घर पर ही प्रयोग करके किसी भी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
प्रथम शिविर आयुष आरोग्य मंदिर कलाल माजरा की ओर से जलखेरी भट्ठा पर लगाया गया। चिकित्सकों की टीम ने भट्ठा मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉ. संतोष ने दिनचर्या व ऋतुचर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गिलोय, आंवला, तुलसी, एलोवेरा एवं अश्वगंधा जैसे औषधीय पौधों के गुण बताए। रसोई में प्रयोग होने वाले मसालों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। योग सहायक राय सिंह की ओर से योगाभ्यास कराकर उसके लाभ समझाए गए।
विज्ञापन

द्वितीय शिविर आयुष आरोग्य मंदिर मुर्तजापुर की ओर से ग्राम सैंसा में लगाया गया। डॉ. महिपाल ने ग्रामीणों को दिनचर्या व ऋतुचर्या के पालन के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पंकज ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। योग सहायक शिवकुमार व योग इंस्ट्रक्टर अनुराग रवीश ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। ग्राम सैंसा के सरपंच कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
तृतीय शिविर आयुष आरोग्य मंदिर खड़काली की टीम की ओर से गांव जोगी माजरा में लगाया गया। डॉ. सपना ने संतुलित खान-पान, दिनचर्या और ऋतुचर्या के बारे में विस्तार से बताया। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पूनम ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित की और योग सहायक प्रदीप कुमार ने योगाभ्यास कराया। तीनों शिविरों में स्वच्छता, जल जनित रोगों से बचाव, मच्छरों व मक्खियों से सुरक्षा और नीम, गुग्गुल धूप व तुलसी के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। डॉ. मंजू शर्मा ने आमजन से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें