फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जनगणना के लिए मोबाइल एप के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगराधीश आशीष कुमार ने मंगलवार को नए लघु सचिवालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कहा कि जनगणना 2027 के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार भारत की 16वीं जनगणना का कार्य डिजिटल प्रणाली से किया जाएगा। इस डिजिटल प्रणाली में मोबाइल एप का अहम रोल रहेगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक घरों की सूची, आवास जनगणना और दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनगणना का होगा। इस बार जनगणना में जाति जनगणना भी शामिल होगी जो 1931 के बाद पहली बार होगी। नागरिकों को स्व गणना का विकल्प भी मिलेगा, जहां वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 19 से 21 मार्च तक जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 25 मार्च को चार्ज ऑफिसर की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस दौरान जनगणना निदेशालय हरियाणा के सहायक निदेशक चंचल राजावत और मास्टर ट्रेनर अनिता, जिला सांख्यिकी अधिकारी मंजू, जिला मास्टर ट्रेनर विक्रमजीत सिंह मान ने पीपीटी के जरिये जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें