शाहाबाद। आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं को जागरूक करती आशा वर्कर। विज्ञप्ति
शाहाबाद। वार्ड नंबर 14 स्टेशन माजरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को किलकारी योजना के तहत टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएनएम पुष्पा रावत और आशा वर्कर नीलम ने की।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। कार्यक्रम में एएनएम पुष्पा रावत और आशा वर्कर नीलम ने महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही किलकारी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर डिलीवरी और बच्चे के एक वर्ष का होने तक आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाती हैं।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, देखभाल और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया।