फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में प्राध्यापिकाओं को दी जा रही उन्नत आईसीटी उपकरणों की जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में व्याख्यान देतीं विशेषज्ञ। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्राध्यापिकाओं के लिए कंप्यूटर विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 11 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यशाला का विषय ’ई-कंटेंट डेवलपमेंट एवं अध्यापन कार्य के आईसीटी उपकरण’ रखा गया। इसके तहत वीरबार को प्राध्यापिकाओं को उन्नत आईसीटी उपकरणों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने कहा कि यह कार्यशाला आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित कराई जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापन कार्य को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक अग्रिम एवं उन्नत आईसीटी उपकरणों की जानकारी देना है। इसके अलावा नई शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता को देखते हुए सभी प्राध्यापिकओं को ई-कंटेंट बनाना एवं उसे छात्राओं के लिए वितरित करना भी सिखाया जाएगा। कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकताओं के अनुसार हम सभी को निरंतर कार्य के उन्नत तरीकों एवं उपकरणों की जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य है। कार्यशाला का आयोजन करने के लिए कंप्यूटर विभाग की संयोजिका भावना को बधाई दी। कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिका शिल्पा ने एमएस एक्सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में 46 प्राध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें