फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाई कलाकारों को भायी हरियाणवी संस्कृति

Tue, 22 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के धरोहर संग्रहालय का सोमवार को इंडोनेशिया के बाली से आए 15 कलाकारों ने अवलोकन किया और इस कांसेप्ट को अद्भुत बताते हुए जमकर तारीफ की। हरियाणवीं संस्कृति से रूबरू हुए इन कलाकारों ने करीब दो घंटे तक संग्रहालय की हर एक चीज को बारीकी से देखा और ऐतिहासिक धरोहर सहित शहीदों के बलिदान की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


सोमवार को बाली के 15 कलाकार आईसीसीआर के अधिकारी प्रेमपाल और मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी के नेतृत्व में धरोहर संग्रहालय पहुंचे। धरोहर में सांस्कृतिक विरासत को देखते ही कलाकारों के मुंह से निकला हरियाणवी कल्चर इज वंडरफुल एंड थ्रिलिंग। इन कलाकारों ने केयू के कुलपति प्रोफेसर केसी शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी से मिलकर संग्रहालय के लिए बधाई दी।

कलाकारों ने वीसी से कहा कि द नेवर सीन सच टाइप ऑफ म्यूजियम इन देअर लाइफ एज धरोहर। इस अवसर पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने इंडोनेशिया के 15 कलाकारों का धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने सभी को  हरियाणा के कल्चर और इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इंडोनेशिया के कलाकारों ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय के भाग-दो का अवलोकन करने के साथ ही धरोहर में चल रही चित्र प्रदर्शनी को भी देखा।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के कलाकारों ने हरियाणवी पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों के प्रति गहन रुचि दिखाई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इंडोनेशिया के कलाकारों को हरियाणवी हस्त कला के नमूने के रूप में हरियाणवी बोहिया प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें