फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारत प्रथम

Tue, 20 Jan 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्याति​थि व अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सोमवार को सरस्वती महोत्सव के तहत प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं सरस्वती शोध उत्कृष्टता केंद्र के निदेशक प्रो. एआर चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आईटीटीआर विभाग के भारम प्रथम स्थान आईआईएचएस विभाग की भारती शर्मा दूसरे और कंप्यूटर साइंस विभाग की पायल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत वर्ष में पवित्र सरस्वती नदी पर शोध एवं मंथन बहुत जरूरी है। धरातल पर शोध के माध्यम से सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में कुवि अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विधि संस्थान से सिया ढींगरा ने प्रथम, सरस्वती नदी के पुनर्जीवन में वानिकी की भूमिका ने द्वितीय और विधि विभाग से करण सिंह ने सनातन और सरस्वती पर प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आई.टी.टी.आर विभाग से वाणी संधू ने सनातन और सरस्वती विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें