फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लिए रि-सैंपलिंग करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के घर रिसेंपलिंग करने गई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने आईडीएसपी और शाहाबाद पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू जगजीत कौर ने बताया कि गांव शरीफगढ़ में 45 वर्षीय महिला की वीरवार को कोरोना से चलते एलएनजेपी अस्पताल में मौत हुई थी। पीएचसी डीग से उनके पास फोन आया कि गांव शरीफगढ़ में जाकर महिला के परिजनों की रि-सैंपलिंग करवाई जाए। गुरजीत कौर ने कहा कि इस पर गांव का सरपंच, ग्राम सचिव व अन्य सदस्य की एक टीम गठित की गई। जगजीत कौर ने कहा कि एंबुलेंस से इन लोगों को अस्पताल ले जाना और वापस गांव छोड़ना था। टीम के गांव में पहुंचे ही परिजनों ने टेस्ट न करवाने की बात कहते हुए टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। जगजीत कौर ने कहा कि इस पर उन लोगों की शिकायत आईडीएसपी में कर दी गई है। अब प्रशासन अगला कदम उठाएगा और गांव में जाकर मामले की जांच करेगा। इस बारे में शिकायत शाहाबाद पुलिस स्टेशन में भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें