एलएनजेपी अस्पताल के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगबीर सिंह संधू की कोरोना से मौत के बाद शुक्रवार सुबह ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली सहित ऑपरेशन थियेटर के 28 स्वास्थ्य कर्मियों के रैपिड टेस्ट किये। किसी स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। गहनता से जांच के लिए उक्त स्वास्थ्यकर्मियों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए है। एक-दो दिन तक रिपोर्ट आएगी। वहीं शुक्रवार को लाडवा से पंचायत ग्राम सचिव सहित 16 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीज कोरोना को मात देकर शुक्रवार को अपने घर वापस पहुंचे।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 16 नए केस सामने आए है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित अब तक 372 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 23 हजार 889 सैंपलों में से 22 हजार 639 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव केस में गुरुनानक कालोनी वार्ड 3 से 13 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति, सेक्टर 13 से 26 वर्षीय युवक, लाडवा के कालीरोणों से 37 वर्षीय व्यक्ति, जैनपुर जाव्टान से 31 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नंबर 12 से 43 वर्षीय महिला, छोड़पुर मोहड़ी से 21 वर्षीय युवती, संघौर से 70 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव कलसा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गोबिंदनगर से 61 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला व 31 वर्षीय व्यक्ति, जलालुदीन माजरा से 10 वर्षीय युवती, कैलाश नगर 91 वर्षीय महिला शामिल है।
16 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र जिला से 16 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें सेक्टर 5 से 51 वर्षीय व्यक्ति, स्टेशन माजरी से 64 वर्षीय महिला व 71 वर्षीय व्यक्ति, ढेरुमाजरा से 30 वर्षीय व्यक्ति, एकता विहार से 32 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 40 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 4 से 7 वर्षीय बच्ची, 30 वर्षीय महिला, व 70 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 64 वर्षीय व्यक्ति, निट से 23 वर्षीय व्यक्ति, गंगहेड़ी से 21 वर्षीय व्यक्ति, सरस्वती कालोनी से 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 से 47 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2874 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 458 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 67 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 23889 सैंपलों में 22639 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 614 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 372 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी वह सभी 372 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 9 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 233 एक्टिव केस है।
डीएसपी, एसएचएओ, चौकी प्रभारियों सहित 35 के सैंपल भेजे
शाहाबाद में कोरोना का प्रकोप जारी है। यहां के गांव शरीफगढ़ में कोरोना से हुई 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं शाहाबाद पुलिस थाना में कोरोना पॉजीटिव सामने आने से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डीएसपी आत्माराम पुनिया, एसएचओ देवेन्द्र कुमार डीके के साथ-साथ 35 पुलिस कर्मचारियों के लिए सैंपल लिए गए। डीएसपी, एसएचओ सहित आठ सैंपल किट से किए गए जोकि सभी नेगेटिव आए हैं। जबकि अन्य लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आएगी।
डीएसपी आत्मा राम पुनिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस स्टेशन में जनता का प्रवेश निषेधक कर दिया गया है और प्रवेश द्वारा पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जनता की बात सुनी जा रही है। फिलहाल थाना व चौकियों को सैनिटाइज करवा दिया गया है और सभी पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट आने के बाद काम फिर से शुरू हो जाएगा। एसएमओ डॉ. रूपिंद्र सैनी ने बताया कि अस्पताल में सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।