फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वंदे भारत ट्रेन की ओर यात्रियों का बढ़ रहा रुझान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रुकी वंदे भारत। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वंदे भारत ट्रेन का कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ठहराव शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ट्रेन में रोजाना 15 से 20 यात्री सफर कर रहे हैं। इसमें अब तक 30 यात्री सफर कर चुके हैं। आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार और समय की पाबंदी के कारण यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। स्टेशन पर वंदे भारत का रुकना यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। सोमवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए 12 और कुरुक्षेत्र से फिरोजपुर के लिए एक यात्री ने सफर किया। वहीं मंगलवार को ट्रेन में दिल्ली के लिए 15 और फिरोजपुर के लिए दो यात्रियों ने टिकट खरीदी है।
विज्ञापन

अब यात्रियों को दिल्ली तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल गया है। यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली साफ-सफाई, आरामदायक सीटें और समय पर गंतव्य पर पहुंचना सबसे बड़ी सुविधा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा से भी काफी आसानी हो गई है। ट्रेन समय पर आती है और समय पर पहुंचाती है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि ट्रेन का ठहराव होने से धर्मनगरी वासियों को काफी राहत मिली है। कम समय में वंदे भारत में सफर कर यात्री दिल्ली पहुंच रहे हैं। सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है।

कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रुकी वंदे भारत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें