फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेंटिंग के शौक को पंचकूला की अंकिता ने दी नई पहचान, दूसरों को भी दिया रोजगार का मौका

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिल्प मेले में स्टॉल पर लगाई गई पेंटिग देखते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जो इंसान शौक को व्यवसाय बना ले, वह अपने जीवन में आनंद और आय दोनों प्राप्त करता है। इतना ही नहीं दूसरों के लिए एक मॉडल भी बन जाता है। मोरनी, पंचकूला की अंकिता ने यह कर दिखाया है, जो अपनी चित्रकारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंची हैं।
विज्ञापन

अंकिता बताती हैं कि उसे बचपन से ही पेंटिंग करने का शौक था। पढ़ाई करने के साथ-साथ पेंटिंग के अभ्यास को जारी रखा। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ पेंटिंग के हुनर में निखार लाया। लोगों ने उनकी पेंटिंग की सराहना की और खरीदने के लिए ऑर्डर भी आने लगे जिसको देखते हुए उसने अपने शौक को व्यवसाय में बदल दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करने में उसके साथ कई लोग उसका सहयोग कर रहे हैं। कई लोगों को रोजगार भी मिला है और कई लोगों ने उनको देखकर अपना काम भी शुरू कर लिया है।
गीता महोत्सव में यह उनका पहला अनुभव है, वे स्टॉल नंबर 23 पर अपने हाथों से बने उत्पाद की बिक्री करने के लिए पहुंची हैं। अब तक उसके पास जो भी नागरिक पहुंचे हैं, उन्हें घर में प्रयोग होने वाले जरूरी सामान और पेंटिंग बहुत पसंद आई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे इतने बड़े कार्यक्रम में कभी नहीं गई। मौजूदा समय में उसके उत्पादों की बाजार में काफी मांग है। हर माह सोशल मीडिया के माध्यम से भी अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। यहां पर मिलने वाले अनुभव से वे बहुत कुछ सिखकर जाएंगी और आने वाली गीता जयंती में बहुत कुछ बेहतर लेकर आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास अपने हाथों से बनाई सुंदर रंग-बिरंगी पेंटिंग और घर की साज सजावट के 20 प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। इस सामान को बनाने के लिए एमडीएफ बोर्ड का प्रयोग किया जाता है, इसके साथ-साथ मोलडिंग गले का मिश्रण कर रोल बनाकर उसको एक डीएफ बोर्ड पर चिपका कर आकार दिया जाता है। फिर उस पर प्राइमर व कलर करने का कार्य किया जाता है। इस काम से वे हर माह बेहतर मुनाफा कमा रही हैं। उनके पास 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की पेंटिंग और साज सजावट का सामान उपलब्ध है।

कुरुक्षेत्र। शिल्प मेले में स्टॉल पर लगाई गई पेंटिग देखते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें