फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुधार की उम्मीद के बीच फिर बढ़ा, 234 पर पहुंचा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष से उठता धुंआ। अकाईव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में दीपावली के बाद तीसरे दिन लोगों को राहत भरी कुछ सांस मिली लेकिन रविवार को हवा की गुणवत्ता फिर खराब दिखाई दी। एक्यूआई 156 से 234 तक पहुंच गया। दीपावली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की थी इसी का असर है। इससे पहले किसानों द्वारा फसल अवशेष जलाने से भी प्रदूषण फैला था, जिस कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी लेकिन बाद में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई का स्तर कम होकर 156 पर आ गया था। इससे लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली थी।
विज्ञापन


सरकार ने फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की और पटाखे जलाने पर भी रोक लगाई थी लेकिन इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। इसके बावजूद भी लोगों ने खूब पटाखे जलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें