फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष व अन्य मामलों के लिए अब फिर सरकार को घेरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। फसल अवशेष जलाने पर पाबंदी के चलते किसानों पर कड़ी सख्ती की हुई है, जिसके चलते अब किसान भी सरकार को घेरने के लिए तैयारी कर चुके हैं। किसानों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध व अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर के किसान पांच नवंबर को पिपली के ताऊ देवीलाल पार्क में जुटेंगे, जहां अहम बैठक की जाएगी तो बनाई भी बनाई जाएगी, जिसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर फिर एकजुट होने के लिए किसानों ने तैयारी पूरी कर ली है, जिसके अनुसार इस बैठक में प्रदेश भर से एसकेएम से जुड़े बड़े नेता व अन्य किसान पहुंचेंगे। चर्चा है कि यहां से किसान सड़कों पर उतर सकते हैं या फिर सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जा सकता है। किसानों की इस अहम बैठक पर प्रशासन की भी निगाहें टिक गई हैं। उधर रविवार को एसकेएम नेता सुरेश कौथ, संजीव आलमपुर, संजू नंबरदार सहित अन्य किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बैठक स्थल ताऊ देवीलाल पार्क का जायजा भी लिया।
एसकेएम से जुड़े भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिलाध्यक्ष संजीव आलपुर का कहना है कि इस बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार ने किसानों पर फसल अवशेष को लेकर कड़ी सख्ती कर दी है, जो सही नही है। जुर्माना वसूला गया है तो साथ ही मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए। यहां तक कि रिकार्ड में रेड एंट्री दर्ज की जा रही है, जिससे किसान अगले दो साल तक अपनी फसल भी नहीं बेच पाएंगे। ऐसे में किसानों के समक्ष बड़ी मुश्किल सरकार ने खड़ी कर दी है। उधर आज तक भी मंडियों में धान उठान व्यवस्था बेहतर नहीं हो पाई है जबकि सीजन के पहले दिन से ही किसान अव्यवस्था झेलते रहे हैं। किसान सड़कों पर धान डालने को मजबूर रहे तो अब गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी व बीज की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी सभी मांगों पर उक्त बैठक में विस्तार से चर्चा कर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें