फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों में बढ़ा डायरिया और पीलिया का खतरा

Fri, 14 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीलिया के ग्रसित बच्चे को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल त्याागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया, लूज मोशन और हेपेटाइटिस के लक्षणों वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है। करीब 100 बच्चों के मरीजों में से रोजाना 5 से 6 बच्चे पीलिया से पीड़ित मिल रहे हैं, जबकि हेपेटाइटिस के करीब 25 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। कई बच्चों में चिड़चिड़ापन भी देखने को मिल रहा है।

बारिश के दौरान दूषित पानी और खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डायरिया और लूज मोशन की शिकायत होने पर बच्चों को कमजोरी और अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनिल त्यागी ने बताया कि बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। अभिभावक बच्चों को बाहर का खाना देने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

कुरुक्षेत्र। पीलिया के ग्रसित बच्चे को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल त्याागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें