फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: त्योहारों पर बाजार में बढ़ाई गई पुलिस चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुरुक्षेत्र पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बाजार, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने थाना और चौकी प्रभारियों, सीआईए यूनिटों तथा खुफिया तंत्र को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के मुताबिक संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बाजार में पैदल गश्त के साथ मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सराफा की दुकानों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है। त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने यातायात प्रबंधन पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें