फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तापमान में गिरावट से बढ़ने लगी ठिठुरन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मरीज से बातचीत करते चेस्ट एंड टीबी रोग स्पे​शिलिस्ट डॉ. गौरव चावला। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते दिन के समय हल्की ठंडक और रात में ठिठुरन महसूस होने लगी है। दो दिन से सूर्य की रोशनी भी कम देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दो दिनों से रात का पारा गिरकर सात डिग्री तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

दिन और रात में तापमान के बीच का अंतर कम होने से ठंडक का अहसास और अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाओं ने वातावरण को और अधिक शीतल बना दिया।
तापमान में आएगी और गिरावट : मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में मौसम का रुख और बदल सकता है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी। यदि ऐसा होता है तो शहर में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा और रातें और अधिक सर्द महसूस होंगी। लगातार गिरता तापमान स्थानीय लोगों को सर्दियों के मुख्य मौसम के लिए तैयार रहने का संकेत दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह-शाम के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

सर्दियों में हृदय रोगी रखें खास ख्याल, ठंडा पानी पीने से बचें

जिला अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला बताते हैं कि सर्दी के मौसम में दिल के मरीजों को अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि वातावरण अधिक ठंडा न हो, बाहर ठंड ज्यादा होने पर घर के अंदर ही व्यायाम करें। बीमारियों से बचाव के लिए शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। ठंडा पानी पीने से बचें, तेज गर्म पानी के स्नान से बचें, पौष्टिक भोजन करें और पिस्ते का सेवन हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। हर आधे घंटे में गुनगुना पानी पिएं।

कुरुक्षेत्र। मरीज से बातचीत करते चेस्ट एंड टीबी रोग स्पेशिलिस्ट डॉ. गौरव चावला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें