फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन माह में निगम ने पकड़े बिजली चोरी के 384 मामले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । बिजली निगम कार्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के लाख प्रयास के बावजूद बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। निगम ने पिछले दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया था।
इस दौरान उपभोक्ताओं के बिजली मीटर घरों के बाहर लगाए गए थे, ताकि बिजली चोरी रोकी जा सके, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और हालात जस के तस रहे।
निगम की सख्ती भी बिजली चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सर्कल में हो रही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम के अफसर चेकिंग ड्राइव चलाकर चोरी का ग्राफ घटाने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन हर माह 100 से ज्यादा बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पकड़े गए लोगों पर निगम भारी भरकम जुर्माना भी लगा रहा है। लेकिन इसके बाद भी बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इस कारण उपभोक्ता बिजली निगम को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम एसई मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि निगम द्वारा चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। तीन माह में निगम ने 384 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इन पर करीब एक करोड़ 26 लाख का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चोरी पकड़ने के लिए टीमें फील्ड में उतारी गई है, जो दिन में ही नहीं रात को भी जांच करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें