फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल उत्सव : पठानकोट के शिवा ने दो मिनट में खाए 22 आम, कर दिया सभी को हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा। उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वां फल उत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ, जिसमें जिसमें विभिन्न प्रदेश से आए किसानों ने आम, अमरूद, लीची, नाशपाती, आडू, आलूबुखारा, अनार सहित अन्य फलों के उत्पादन, मार्केटिंग और अन्य विषयों पर बागवानी अधिकारियों के साथ संवाद किया।
मेले में किसानों व बच्चों को जोड़ने के लिए मैंगो ईटिंग, रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंगो ईटिंग प्रतियोगिता में पठानकोट से आए शिवा शर्मा ने मात्र दो मिनट में 22 आम खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल उत्सव का उद्घाटन बागवानी विभाग के विशेष एचओडी डॉ. अर्जुन सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि बागवानी में हर साल एक लाख फल के पौधे तैयार किए जाते हैं जो किसानों को सरकारी रेट पर उचित मूल्य पर दिए जाते हैं। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य उत्पादक (किसान) तथा उपभोक्ता को सीधे तौर पर आपस में जोड़ना है। केंद्र के उपनिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन के प्रति किसानों में भारी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें