फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं संगठन की विचारधारा, कार्यशैली पर दी अहम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें मंडल के 70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सात अलग-अलग सत्र आयोजित किए। इनमें विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रत्येक सत्र में संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, सोशल मीडिया, सरकार की योजनाएं व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान, कौशल व संगठनात्मक क्षमता का विकास करना रहा, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें