फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम सिटी में भाकियू ने ट्रेड डील के विरोध में फूंका पुतला, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सीएम सिटी में भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप का पुतला फूंक दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। यूनियन के ब्लॉक प्रधान कंवरपाल डूडा ने कहा कि भाजपा सरकार अमेरिका से ट्रेड डील कर किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद किसान और खेती दोनों खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेरिका में हजारों एकड़ में किसान खेती करते हैं, जिनकी खेती आधुनिक मशीनों से होती है। उसकी तुलना में भारत में ज्यादातर एक दो एकड़ से पांच एकड़ तक के किसान हैं। किसान पहले ही महंगे डीजल, खाद, बीज, महंगी दवाई तथा एमएसपी की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर किसानों की आय का साधन कृषि एवं पशुपालन है। ट्रेड डील होने से कृषि एवं पशुपालन दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, जिससे किसानों के लिए रोजी रोटी कमाना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले किसान रेस्ट हाउस में इकठ्ठा हुए और सड़क पर नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे। किसानों ने पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अमरीक सिंह बकाली, कृष्ण कलालमाजरा, युवा प्रधान जगविंदर जैनपुर, जंगशेर जैनपुर, नवीन सुरा, धर्मबीर, नरेंद्र तथा जगतार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें