फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में लू के थपेड़ों ने ढाया सितम

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर गंतव्य की ओर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी का कहर जारी है। राहत के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के लू के थपेड़े सितम ढा रहे हैं।
भीषण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। गर्मी से लोगों के गले सूख रहे हैं। त्वचा को कवर किए बगैर घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी में दोपहर के समय गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मार्गों बाजारों के साथ-साथ बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। उधर, कहीं बिजली कट तो कहीं पेयजल संकट से लोग बेहाल हैं। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में तापमान और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। अगले पांच दिनों में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें