फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चांदी के सिक्कों की तलाश, कोई कुदाली तो कोई कस्सी लेकर पहुंचा, करते रहे खोदाई

विज्ञापन
लाडवा। चांदी के सिक्कों की तलाश में कच्चे रास्ते पर खुदाई करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। गांव निवारसी में शिव मंदिर के पास कच्चे गोहर (रास्ते) में दूसरे दिन भी ग्रामीण खुदाई करते नजर आए। खुदाई करने वाले न केवल बच्चे, पुरुष बल्कि महिलाएं भी कुदाले, लोहे की फॉली और कस्सी लेकर कच्चे रास्ते पर सिक्के ढूंढने पहुंचे। शनिवार को भी चांदी के सिक्को को खोजने को लेकर ग्रामीणों में अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण राजबीर ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर के रास्ते के पास धान लगा रही प्रवासी महिला मजदूरों व उनकी पड़ोस की कुछ महिलाओं को चांदी के सिक्के मिले थे।, जिससे शुक्रवार देर रात तक ग्रामीण रास्ते की खुदाई करते रहे। उनकी बातों को सुनकर उनके मन में भी लालच आ गया और शनिवार को वह भी अपने बेटे के साथ खुदाई करने के लिए कच्चे रास्ते पर पहुंच गए लेकिन उनको वहां पर कोई सिक्के नहीं मिले। विदित रहे कि शुक्रवार को निवारसी गांव के शिव मंदिर के पास बन रहे कच्चे रास्ते पर प्रवासी मजदूरों व ग्रामीणों को कुछ चांदी के सिक्के मिले थे। गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया था कि दो दिन पहले शिव मंदिर के साथ वाली जगह से मिट्टी उठाकर सड़क बनाने के लिए डाली गई थी। मंदिर के पास सड़क बनाने का काम चल रहा है। बरसात होने के कारण काम रुका हुआ था। मंदिर के रास्ते के पास खेतों में कुछ प्रवासी मजदूर धान लगाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान जब मजदूर उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें इक्का दुक्का चांदी के सिक्के दिखाई दिए। सिक्के मिलने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे मंदिर के पास कच्चे रास्ते पर ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें