फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष में मुख्यमंत्री ने 36 हजार युवाओं को बिना खर्ची पर्ची दी नौकरी : सुमन

विज्ञापन
लाडवा। कार्यक्रम के दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार ने बीते एक वर्ष में 36 हजार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। यह डबल इंजन की सरकार में योग्यता के सम्मान का प्रमाण है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा संकल्प देश के युवाओं को अपने पांवों पर खड़ा करने के लिए ठोस अवसर उपलब्ध कराना है। उक्त विचार राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने वीरवार को क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन के बाद लाडवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार चलाते हुए राष्ट्र को उसकी नई नीति से मिलाने का कार्य किया है। जिस भारत को कभी कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले कुछ वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंचने की राह पर है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को बताया है कि भारत केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए सोचता है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए पंक्ति के अंतिम में खड़ा हुआ व्यक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में अंत्योदय की नीति से कार्य कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति को आगे लाने के लिए नीतियों बनाई जा रही हैं।

लाडवा। कार्यक्रम के दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें