फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अप्रैल माह में साढ़े 19 हजार चालकों ने तोडे़ यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह में 19,478 चालान किए, जिनसे छह करोड़ 35 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें 11 स्कूल बसों के चालान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले को ईस्ट, वेस्ट और हाईवे जोन में बांटकर यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर और अन्य टीमें दिन-रात यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालको पर कार्रवाई कर रही हैं। अप्रैल में किए चालानों में ओवरस्पीडिंग के 15,272, बिना हेलमेट के एक हजार 710, बिना सीट बेल्ट के 36, गाड़ी चलाते समय मोबाइल उपयोग के 10, शराब पीकर ड्राइविंग के 37, लेन बदलने के 898, ट्रिपल राइडिंग के छह, गलत साइड ड्राइविंग के 98, अनुचित पार्किंग के 1,226, स्कूल बसों के 11 और अन्य 279 चालान शामिल हैं। पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि वाहन चलाते और पार्किंग करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें