फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कराएं शास्त्र व शस्त्र का ज्ञान : विशाल दास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ठाकुरद्वारा नाभिकमल मंदिर में धर्मचर्चा कार्यक्रम को संबो​धित करते  महंत विशाल दास
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुदगुदी जंक्शन समूह के सनातन धर्म समाज ने हाल ही में अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दर्रा खेड़ा स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा नाभिकमल मंदिर में धर्मचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अनेक संत और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बड़ा उदासीन अखाड़ा बनारस के महंत लक्ष्मण दास मुख्य वक्ता थे। बड़ा अखाड़ा उदासीन थानेसर से महंत गंगा दास और संत देवीशरण दास विशिष्ट अतिथि रहे। स्वामी भीम गिरि भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत विशाल दास ने की। समूह अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ ने कार्यक्रम का परिचय दिया। संरक्षक जितेंद्र बंसल ने धर्म चर्चा की आवश्यकता पर जोर दिया। महंत विशाल दास ने बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ शास्त्र व शस्त्र का ज्ञान देने की बात कही। मुख्य वक्ता लक्ष्मण दास ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन, धार्मिक असहिष्णुता और गोहत्या पर वार्ता की। उन्होंने सभी सनातनियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। समूह बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर और सनातन धर्म का ज्ञान दे रहा है। पहलगाम में आठ से 10 जून को हुई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा मन्नत को संतों ने सम्मानित किया। श्रीबाला जी परिवार ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें