फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्य मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बन रहे परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में लगे अवैध होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग अब सिर्फ अव्यवस्था का कारण नहीं बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और व्यस्त इलाकों में बिना अनुमति लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इन होर्डिंग्स को इस तरह लगाया गया है कि कई स्थानों पर साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट और दिशा सूचक संकेत ढक जाते हैं। तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय अचानक सामने नजर आए होर्डिंग्स से चालकों का संतुलन बिगड़ सकता है जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। रात के समय चमकदार लाइटों और फ्लैशिंग विज्ञापनों से परेशानी और बढ़ जाती है।
संबंधित विभाग करें कार्रवाई : दुखभंजन कॉलोनी निवासी गोविंद का कहना है कि अवैध होर्डिंग्स के कारण शहर की सड़कों पर अव्यवस्था फैल रही है। कई स्थानों पर कमजोर ढांचे वाले होर्डिंग हवा या बारिश में गिरने का डर भी बना रहता है जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों को ठोस कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें