फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमीन रोड पर बिजली के खंभों पर लगा दिए अवैध होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी अवैध होर्डिंग्स के जाल से घिरी हुई है जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। शहर के अन्य रोड के साथ-साथ अमीन रोड के भी यही हालात बने हुए हैं, जहां अनेक वर्षों से खंभों पर होर्डिंग्स व बोर्ड लगाए गए हैं जिनको हटाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन

इस रोड पर अनेक स्ट्रीट लाइट रात के समय गुल रहती हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट के पोल होर्डिंग्स से हर समय रोशन रहते हैं। अनेक जगह लोकसभा व विधानसभा चुनाव तक के संबंध में होर्डिंग्स लगे हैं। इनमें अधिकतर की हालत खस्ता तक हो चुकी है जिससे न केवल ये कभी भी किसी राहगीर पर गिरकर चोटिल कर सकते हैं बल्कि उनका ध्यान भी भटका रहे हैं। राजनीति से लेकर व्यवसायिक व व्यक्तिगत तौर पर लगाए गए इन होर्डिंग्स से अमीन रोड की सुंदरता को भी झटका लग रहा है। बिजली लाइन व स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे होर्डिंग भी राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि पूरे शहर से ही अवैध होर्डिंग्स व बोर्ड हटाने का अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें